फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जसपुर अस्पताल में अब गर्भवतियों का निशुल्क अल्ट्रासाउंड

Mon, 24 Apr 2023 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सामान्य व्यक्ति को 570 रुपये खर्चकर मिलेगा लाभ, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया मशीन का लोकार्पण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जसपुर। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए सांसद निधि से खरीदी गई अल्ट्रासाउंड मशीन का लोकार्पण किया। अब गर्भवती महिलाओं का अस्पताल में निशुल्क अल्ट्रासाउंड किया जाएगा। सामान्य व्यक्ति के लिए 570 रुपये में अल्ट्रासाउंड किया जाएगा।
रविवार को बताया गया कि रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति होने तक सप्ताह में दो दिन अल्ट्रासाउंड होंगे। फिलहाल शनिवार के दिन अल्ट्रासाउंड किया जाएगा। इस दौरान मंत्री ने पोषण किट भी बांटे। वहां पर सीएमओ डाॅ. मनोज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके शर्मा, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, मनोज पाल, खड़क सिंह चौहान, डॉ. सुदेश, तरुण गहलोत आदि थे।
विज्ञापन


पूर्व विधायक ने अस्पताल की दुर्दशा की शिकायत की
जसपुर। पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा से शिकायत कर कहा कि सीएचसी सिर्फ रेफरल सेंटर बनकर रह गया है।
सुविधाओं के बाद भी मरीजों को भर्ती नहीं किया जाता। उल्टी दस्त के मरीज को भी रेफर कर दिया जाता है। उन्होंने डॉक्टरों के रवैये में भी सुधार की बात कही। उन्होंने सीएमओ से मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने के लिए कहा। सीएमओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन



23केएसपी10पी......जसपुर में फीता काटकर लोकार्पण करते केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट। संवाद



ठेकेदार को दिया 15 मई तक का समय

काशीपुर। मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निर्माण पूरा करने के लिए ठेकेदार को 15 मई तक का समय दिया है। कहा गया है कि ठेकेदार 15 मई तक निर्माण पूरा कर ले वरना उसके व एनएच के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहां पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, मेयर ऊषा चौधरी, मेयर रुद्रपुर रामपाल, जिला खेल अधिकारी निर्मला पंत, डा. गिरीश तिवारी, राम मेहरोत्रा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें