फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में जसपुर व दिनेशपुर रहे अव्वल

विज्ञापन
दिनेशपुर के कुल्हा में हुई सब जूनियर कबड्डी विजेता बालक बालिका टीम। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
दिनेशपुर। जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित जिला स्तरीय ओपन सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में जसपुर व बालिका वर्ग में किड्स पैराडाइज पब्लिक स्कूल दिनेशपुर ने प्रथम स्थान पाया। इस दौरान राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम का चयन भी किया गया।
विज्ञापन

रविवार को कुल्हा के इंडोर स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन कबड्डी संघ के जिलाध्यक्ष मेजर सिंह ने किया। बालक वर्ग में 10 व बालिका वर्ग में सात टीमों ने भाग लिया। लीग मैच के बाद फाइनल मुकाबले में बालक वर्ग में जसपुर ने किड्स पैराडाइज पब्लिक स्कूल दिनेशपुर की टीम को 33-26 अंकों से पराजित किया। बालिका वर्ग में किड्स पैराडाइज पब्लिक स्कूल दिनेशपुर की टीम ने शक्तिफार्म की टीम को 21-11 अंकों से हराकर प्रथम स्थान पाया। विजेता और उपविजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम का चयन भी किया गया। वहां चंपा, पंकज प्रजापति, संजय कुमार, संदीप कुमार, केवल कंबोज, शालिनी आर्या निर्णायक रहे। वहां जिला कबड्डी संघ के सचिव बृजेश दुबे, सच्चिदानंद, विजेंद्र सिंह, पीएस मालरा, धर्मप्रीत सिंह, रघुवीर सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें