स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय कबड्डी और अनुसूचित जाति ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न हुई। कबड्डी के बालक वर्ग मेें रतनपुर और बालिका वर्ग में रुद्रपुर विजेता बना। बुधवार को स्टेडियम में प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला वॉलीबाल संघ के डॉ.डीके सिंह ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन में रहकर खेलने का आह्वान किया।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में जसपुर के जसपाल, काशीपुर की सुनीता, 200 मीटर में काशीपुर के सरजीत और सुनीता ने बाजी मारी। 400 मीटर में रुद्रपुर के मुकेश, गदरपुर की शालिनी, 800 मीटर में रुद्रपुर के मुकेश, खटीमा की प्रीति, 1500 मीटर में रुद्रपुर के भीम और खटीमा की कुमकुम अव्वल रही। चक्का फेंक में खटीमा के अरविंद कुमार, सितारगंज की प्रेमलता, गोला फेंक में गदरपुर के राजू और खटीमा की पूजा तो लंबी कूद में खटीमा के मनीष कुमार और सितारगंज की प्रेमलता पहले स्थान पर रही। कबड्डी के बालक वर्ग में रतनपुर ने नानकपुरी टांडा को 40-36 से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। बालिका वर्ग में स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर ने गदरपुर को 21-12 से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी जसमेल सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी सुरेश चंद्र पांडे, अल्पना त्यागी, रघुवीर सिंह, वीएन झा, निर्मला पंत, सरफराज चौधरी, रमेश चौहान, सुधा जोशी, बीना ठाकुर, नितिश कुमार, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।