फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जाम से लोग हो रहे परेशान

Fri, 21 Apr 2023 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जाम से निजात दिलाने को लेकर प्रशासन बना हुआ मूकदर्शक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खटीमा। नगर में इन दिनों जाम की स्थिति बनी है। लोगों का जहां-तहां वाहन पार्क करना, आड़े तिरछे खड़े रहकर सवारियों की टोह लेेने वाले थ्री व्हीलर और मार्ग की दोनों ओर की पटरी पर दुकानों का सजा सामान जाम के प्रमुख कारण हैं। नगर और उसके आसपास चलने वाले टुक-टुक चालकों की संख्या लगभग पांच हजार से अधिक बताई जाती है। टुक-टुक चालक सवारियों की तलाश में बिना किसी प्रतिबंध के मन माफिक स्थान पर खड़े रहकर जाम की समस्या उत्पन्न कर रहे हैं। अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था के चलते लोगों को जाम से निजात नहीं मिल पर रही

- नगर में जाम की स्थिति से तमाम प्रयास के बाद भी लोगों को निजात नहीं मिल रही है। नगर पालिका जाम की स्थिति से लोगों को राहत दिलाने में दिलचस्पी नहीं लेती है। हटाने के बावजूद बार-बार अतिक्रमण हो रहा है। - रविंद्र सिंह बिष्ट, एसडीएम खटीमा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- व्यापारी अपना सामान फुटपाथ पर सजाते हैं। मार्ग के किनारे टुक-टुक और वाहनों से पट जाते है। व्यापारी अतिक्रमण से राहत पहुंचाने में कोई सहयोग नहीं करते हैं। पुलिस पुन: कार्रवाई करेंगी। - वीर सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी खटीमा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें