फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बेरिया दौलत रोड पर फिर लगने लगा जाम

Sun, 04 Jan 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। नगर के बेरिया दौलत रोड पर हर रविवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। इसके चलते मुख्य मार्ग और बेरिया दौलत रोड पर लोगों की अधिक भीड़ रहती है। इससे दिनभर मुख्य मार्ग और बेरिया दौलत रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को मुख्य मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग से शहीद भगत सिंह चौक तक वाहनों की कतार लग गई। पुलिस कर्मचारी वाहनों को हटाने और जाम खुलवाने में व्यस्त रहे।
पखवाड़ा पहले कोतवाल नरेश चौहान ने मुख्य मार्ग सहित अन्य मार्गों पर नाला तक की परिधि से दुकानों का सामान हटाया और ई-रिक्शा का प्रवेश मार्गों पर प्रतिबंध कर दिया था। इससे यातायात व्यवस्था सही हो गई थी।
अब फिर से रविवार साप्ताहिक बाजार के दिन ई रिक्शा चालकों को छूट दिए जाने मुख्य मार्ग और बेरिया दौलत रोड पर जाम की स्थिति बनती जा रही है।
नागरिकों ने मुख्य मार्ग पर बिना सवारियों के खड़े हो रहे ई-रिक्शा पर रोक लगाने की मांग की है। नागरिकों ने मुख्य मार्ग पर डिवाइडर निर्माण कराने की मांग की है। इससे यातायात सुचारु होगा। जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें