शक्तिफार्म में चल रहे क्रिकेट मैच में गेंद फेंकता गेंदबाज।
- फोटो : SITARGANJ
शक्तिफार्म। गुरुग्राम में आयोजित जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में जेलकैंप ने बैकुंठपुर को 58 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अर्ध शतकीय पारी खेलने वाले विनोद को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। शनिवार को पहले सेमीफाइनल का शुभारंभ उप प्रधान असित मंडल ने किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जेलकैंप ने पांच विकेट खोकर 180 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैकुंठपुर की टीम 122 रन ही बना सकी। दूसरा सेमीफाइनल मेजबान गुरुग्राम और टैगोरनगर के बीच रविवार को खेला जाएगा। मैच में तापस मिस्त्री और हृदय चौहान अंपायर, जयंत मंडल और अमित बैरागी ने आंखों देखा हाल सुनाया जबकि प्रमोद राय और अभिनव मंडल स्कोरर रहे।