रुद्रपुर की 31वीं पीएसी परिसर में चिन अप करती महिला अभ्यर्थी।
रुद्रपुर। शहर के 31वीं पीएसी परिसर में आयोजित बंदी रक्षक भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा देने के लिए 650 में से सिर्फ 76 महिलाएं पहुंचीं। नापतौल में सात महिलाएं बाहर हो गई जबकि 69 महिलाओं ने शारीरिक दक्षता परीक्षा दी। 28 अप्रैल तक चलने वाली इस परीक्षा में 6513 महिलाओं को प्रतिभाग करना है।
सोमवार से शहर के 31वीं पीएसी परिसर में बंदी रक्षक भर्ती की 10 दिनी शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हो गई है। नापतौल पास कर चुकीं 69 महिलाओं ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में चिनअप और दो किलोमीटर की दौड़ पूरी की। इस दौरान वहां पर भर्ती केंद्र अध्यक्ष सेनानायक प्रीति प्रियदर्शिनी, उप सेनानायक बिमल कुमार आचार्य, सितारगंज सेंट्रल जेल अधीक्षक अनुराग मलिक, गदरपुर तहसीलदार पूजा शर्मा, सहायक सेनानायक अन्नराम आर्य, शिविरपाल मनीष शर्मा, दलनायक गोपाल सिंह बिष्ट, खुर्शीद अली सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
146 में 83 पुरुष अभ्यर्थी हुए उत्तीर्ण
रुद्रपुर। शहर के 46वीं पीएसी परिसर में बंदी रक्षक भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा देने के लिए 650 पुरुष अभ्यर्थियों में से 146 अभ्यर्थी ही पहुंचे। इनमें से शारीरिक दक्षता परीक्षा में 83 अभ्यर्थी ही उत्तीर्ण हुए। मौके पर बोर्ड अध्यक्ष आईपीएस प्रह्लाद नारायण मीणा, पीएसी के उप सेनानायक हरीश वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।