शक्तिफार्म। राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित शक्तिफार्म प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में जगतारपुर इलेवन ने इनफाइनाइट सोलर को और बैकुंठपुर स्क्वाड ने गौरव इलेवन को हराया। जगतारपुर इलेवन के शुभम नंदी और बैकुंठपुर के प्रशांत मजूमदार को प्लेयर ऑफ दी मैच की ट्राॅफी दी गई।
शुक्रवार को पहले मैच में बल्लेबाजी करते हुए जगतारपुर इलेवन ने 10 ओवरों में पांच विकेट पर 117 रन बनाए। जस्सी ने 45 और विक्रम सिंह ने 21 रन बनाए। जवाब में इनफाइनाइट सोलर 104 रन ही बना पाई। जगतारपुर के शुभम नंदी ने तीन विकेट चटकाए।
दूसरे मैच में बल्लेबाजी करते हुए गौरव इलेवन ने प्रभात के 42 रनों की बदौलत नौ विकेट गंवाकर 86 रन बनाए। बैकुंठपुर के प्रशांत मजूमदार ने तीन विकेट लिया। जवाब में बैकुंठपुर की टीम ने सात विकेट खोकर जीत दर्ज की। कमल रावत और तफसीर ने 22-22 रनों का स्कोर किया। पलाश साना ने तीन विकेट चटकाए। मैच में नरेश राय, राकेश बिष्ट और प्रशांत अंपायर, विक्रम सिंह कमेंट्रेटर, सुजीत सरकार स्कोरर रहे।