फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागेश्वर मंदिर में चोरी करने वाला एक गिरफ्तार

Mon, 16 Nov 2015 12:09 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। पुलिस ने पांचवें दिन जागेश्वर मंदिर में चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला महेशपुरा स्थित जागेश्वर मंदिर में 11 नवंबर को चौथी बार चोरी हुई थी। चोरी के खुलासे की मांग को लेकर लोग धरना प्रदर्शन और जाम लगा चुके हैं।
एएसपी कमलेश उपाध्याय और सीओ जीसी टम्टा के निर्देशन में कोतवाल वीके जेठा के नेतृत्व में टीम ने काम शुरु किया। रविवार को कोतवाली में पत्रकार वार्ता में एएसपी कमलेश उपाध्याय ने चोरी का खुलासा कर बताया कि शनिवार को टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को कलश मंडप मोड़ पर पकड़ा।
उसने अपना नाम साबिर उर्फ साबरा निवासी महेशपुरा बताया है। सीओ टम्टा ने बताया कि मंदिर की सीसीटीवी फुटेज से उसकी सूरत मिल रही थी। तलाशी मेें उसके पास से एक 12 बोर का तमंचा, 580 रुपये व कई कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन

उसने इसी मंदिर में एक बार पहले भी चोरी करना स्वीकार किया और जसपुर प्राइवेट बस अड्डे के पीछे खंडहर में छुपा कर रखा गया ढोलक, मजीरा, होम थियेटर, एंप्लीफायर बरामद कराया।
विज्ञापन

कोतवाल वीके जेठा ने बताया कि बरामद सामान को मंदिर के पुजारी उमेश मिश्र और मुहल्ले वालों ने पहचान लिया है। पुलिस ने आरोपी को चोरी व अवैध शस्त्र रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। टीम में एसएसआई अरुण कुमार, मनोहर सिंह दसौनी, कांस्टेबल इरफान, विजय पाल, वीरेंद्र पंत आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें