फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागेश्वर मंदिर में लगातार चौथी बार चोरी

Thu, 12 Nov 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। पुलिस की निष्क्रियता के चलते जागेश्वर मंदिर में चोरों ने चौथी बार चोरी को अंजाम दिया है। मंदिर में लगे सीसीटीवी में हर बार चोरों की स्पष्ट फुटेज आने के बाद भी पुलिस चोरों को नहीं तलाश पाई है। मंदिर में बार-बार चोरियां होने और पुलिस के चोर न पकड़े जाने के विरोध में लोगों ने एसएसआई का घेराव किया। शीघ्र खुलासा नहीं होने पर धरना देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार रात महेशपुरा स्थित जागेश्वर मंदिर में चोरों ने हजारों रुपये के चढ़ावा समेत मंदिर का सामान चोरी कर लिया। बृहस्पतिवार सुबह मंदिर में चोरी की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। दूसरी मंजिल में स्थित मंदिर को जाने वाली सीढ़ी और छत से उतरने वाली सीढ़ी के दरवाजे बंद थे।
अनुमान लगाया जा रहा कि चोर छत से रस्सी से मंदिर की खिड़की से अंदर घुसे। चोरों ने दान पात्र से लगभग पांच हजार की नकदी चुरा ली। पीतल के घंटे, पीतल व तांबे के पात्र समेट कर ले गए। सीसीटीवी चोरों की फुटेज साफ आई है। बार-बार हो रही चोरियों से नाराज लोगों ने कोतवाली में एसएसआई अरुण कुमार का घेराव किया।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी उमेश कुमार मिश्र ने एसएसआई को बताया कि एक साल में यह चौथी चोरी है। इससे पहले एक जनवरी,  अक्तूबर में दो बार चोरी हुई है। 14 नवंबर 2014 को भी चोरी हो चुकी है। अब तक किसी भी चोरी का खुलासा नहीं हुआ है। पिछली चोरियों की फुटेज भी सीसीटीवी में आई है।
लेकिन पुलिस चोरों को नहीं तलाश पाई है। कहा कि अगर चोरी का जल्दी खुलासा नहीं हुआ तो वह धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे। वहां पर गुरविंदर सिंह चंडोक, राजीव शर्मा, विजय, संदीप, सोनू, अजय, नरेंद्र शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें