फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जावेद पहलवान ने महाराष्ट्र के पहलवान नकाबपोश को किया चित

विज्ञापन
केलाखेड़ा में भिड़ते पहलवान जावेद गनी और नकाबपोश - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
केलाखेड़ा। नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत नगर में चल रहे दस दिनी दंगल के पांचवें दिन जम्मू-कश्मीर के पहलवान ने महाराष्ट्र के नकाबपोश पहलवान को पटकनी दी। इसके बाद हुई कुश्ती में चंदौसी, जामा मस्जिद दिल्ली और पाठनकोट के पहलवानों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को चित कर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में नकाबपोश पहलवान को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता थी, लेकिन जम्मू-कश्मीर के पहलवान जावेद गनी ने जैसे ही उसको चित किया कुश्ती देखने के लिए जुटी भीड़ जावेद...जावेद ...चिल्लाने लगी। इसी क्रम में चंदौसी के पहलवान आलम का मुकाबला लोनी गाजियाबाद के पहलवान राजू पंडित के बीच हुआ। इसमें आलम ने बाजी मारी। जामा मस्जिद दिल्ली के पहलवान सलमान ने मध्यप्रदेश के पहलवान मोनू को चित किया। पठानकोट के पहलवान बसीर भोला ने हरियाणा के पहलवान अशोक को शिकस्त देकर कुश्ती अपने नाम की। जम्मू कश्मीर के पहलवान जावेद की दूसरी कुश्ती मध्यप्रदेश के पहलवान मोनू से हुई, जिसे जावेद ने अपने नाम किया। कार्यक्रम के आयोजक इरफान अली उर्फ पप्पू पधान ने जावेद गनी को 2100 का पुरस्कार और अन्य विजयी पहलवानों को 500-500 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। रेफरी सोनू पहलवान रहे। वहां पर नगर पंचायत अध्यक्ष हामिद अली, रिहसान अली, जमशेद अली, जीशान अली, जहांगीर खान, नसीम अली, हाजी सुल्तान अली, बेअंत सिंह बाबा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें