बाजपुर के बन्नाखेड़ा में सड़क पर जलभराव।
- फोटो : BAZPUR
बरसात का मौसम कटोराताल स्थित कुर्मांचल कॉलोनी के लोगों के लिए बेहद परेशानी भरा समय लेकर आया है। इस क्षेत्र में पानी की निकासी होने के बाद भी नालियों की सफाई न होने से कुछ देर की बारिश में पूरी कॉलोनी तालाब में तब्दील हो जाती है। रविवार को भी मात्र दो घंटे की बारिश से पूरा क्षेत्र पानी से भर गया जिससे लोगों को परेशानी हुई।
रविवार सुबह मौसम ठीक रहा। 11 बजे हल्की बारिश शुरू हुई और कुछ ही देर में मूसलाधार बारिश होने लगी। महज एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से कटोराताल स्थित कुर्मांचल कॉलोनी की हर गली में जलभराव हो गया। इससे पैदल राहगीरों के साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी आवाजाही करने में परेशानी हुई। बुजुर्ग लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल सके।
बच्चे भी सड़क पर तालाब देखकर छतों पर पहुंचकर बारिश के पानी में नहाने लगे। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कॉलोनी में पानी निकासी के लिए नालियां हैं लेकिन नालियों की सफाई न होने से हल्की बारिश में भी जलभराव हो जाता है। रविवार को कुछ और देर मूसलाधार बरसात होती तो सड़क का पानी लोगों के घरों में घुस जाता। इधर कोतवाली प्रांगण, मुख्य बाजार और रामपुर रोड पर भी कुछ स्थानों पर जलभराव की समस्या से लोगों को परेशान होना पड़ा।
जलभराव बना ग्रामीणों की परेशानी का सबब
बाजपुर। बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्रोें में कई स्थानों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है जिससे ग्रामीणों का सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया। गांव बन्नाखेड़ा के 10 और 11 वार्ड और गांव रेंहटा की नई कॉलोनी के रास्तों पर बारिश में भारी जलभराव हो गया है जिससे ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर हो रहे जलभराव और पानी निकासी के लिए नाली निर्माण की मांग स्थानीय जनप्रतिनिधियों से कर चुके हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य से सड़क और नाली निर्माण कराने की मांग की है। (संवाद)
बाजपुर के गांव रेंहटा में सड़क पर जलभराव- फोटो : BAZPUR
काशीपुर में बारिश में खेलते बच्चे।- फोटो : KASHIPUR
कुर्मांचल कॉलोनी में जलभराव के बीच गुजरता बाइक चालक।- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर की कुर्मांचल कॉलोनी में जलभराव के बीच सड़क से गुजरते लोग।- फोटो : KASHIPUR