फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: इलेक्ट्रिक व्हीकल में रोजगार तलाशेंगे आईटीआई के छात्र

Wed, 27 May 2026 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के छात्र इलेक्ट्रिक व्हीकल में अब रोजगार तलाशेंगे। संस्थान से ईवी समेत लॉन्ग टर्म और शॉर्ट टर्म एडवांस कोर्स का प्रस्ताव तैयार कर मान्यता के लिए भारत सरकार को भेजा है। मान्यता मिलने पर नए सत्र सितंबर से प्रवेश शुरू हो सकेंगे।
विज्ञापन

दरअसल, वर्तमान में लगातार वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है। इससे पर्यावरण दूषित हो रहा हैं और ईंधन संकट खड़ा होने लगा है। सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों के चलन पर जोर दें रही है। पर्यावरण संरक्षण, ईंधन की बढ़ती समस्या को लेकर आईटीआई में भी योजना तैयार की गई है। संस्थान से ईवी समेत विभिन्न शॉर्ट व लॉन्ग टर्म ट्रेडों का मान्यता का प्रस्ताव तैयार कर भारत सरकार को भेजा है। मान्यता मिलने पर नए सत्र से संस्थान में ही छात्रों को पढ़ाई के साथ एडवांस मशीनों पर प्रशिक्षण दिया जा सकेगा।
इनसेट.....

मान्यता मिलने पर यह शुरू होंगी एडवांस ट्रेड
10वीं के बाद लॉन्ग टर्म ट्रेड मशीन इलेक्ट्रिक व्हीकल, मशीन टेक्नीशियन, इंडस्ट्रीयल रोबोटिक्स एंड डिजिटल मैन्युफेक्चरिंग टेक्नीशियन, कंप्युटर एडेड मैन्युफेक्चरिंग की पढ़ाई कर सकते हैं। यह एक व दो वर्षीय ट्रेड हैं। वहीं, मोटर मैकेनिक व्हीकल ट्रेड के छात्र ऑटो इलेक्ट्रीकल मेंटीनेंस जूनियर टेक्नीशियन, इंफोर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मेंटीनेंस और कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग एसिस्टेंट (कोपा) के छात्र इंटरनेट ऑफ थिंग्स एप्लीकेशन जूनियर टेक्नीशियन, वेल्डर के छात्र जूनियर वेल्डिंग टेक्नीशियन और मशिनिस्ट, टर्नर, फीटर के छात्र सीएनसी मिलिंग मशीन जूनियर टेक्नीशियन एंड प्रोग्रामर और प्लंबर के छात्र एडवांस प्लंबिंग टेक्नीशियन का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। यह शॉर्ट टर्म यानी तीन-चार माह का एडवांस पाठयक्रम है।
विज्ञापन

इनसेट....
आईटीआई के छात्रों को दिया जा रहा ईवी का प्रशिक्षण
टाटा टेक्नोलॉजी के इंजीनियर अनिकेत मिश्रा व अमित कुमार ने बताया कि मोटर मैकेनिक के करीब 35 छात्र-छात्राओं को ईवी की पढ़ाई करके आधुनिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां दक्ष होने के बाद सीधे कंपनी में आसानी से रोजगार पा सकेंगे।
ये मशीनें हुई स्थापित
आधुनिक कार्यशाला में सीएनसी, वीएमसी, पेंट बूथ, लेजर सीएनसी, प्लंबिंग, ऑटोमोबाइल, व्हीकल, एमआरओ, थ्री डी प्रींटर, वी शेट, एक्सआर व वीआर, प्रोसेस ऑटोमेशन, नेलको स्टूडियो, आईओटी, पीडीटी, पीवीए, रोबोटिक, रोबोटिंक बेल्डिंग, रोबोटिक हेंडलिंग आदि मशीनें स्थापित हो चुकी है।
कोट -
सभी ट्रेडों में 20-20 सीट हैं। आधुनिक लॉन्ग एवं शॉर्ट टर्म ट्रेडों में पढ़ाई के लिए टाटा टेक्नोलॉजी कंपनी और आईटीआई के बीच अनुबंध हुआ है। इन ट्रेडों की मान्यता मिलने पर नए सत्र सितंबर से प्रवेश शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

- जेपी टम्टा, प्रधानाचार्य, आईटीआई काशीपुर



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें