फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्हें समझाने के लिए तो सख्ती ही चाहिए

विज्ञापन
रुद्रपुर बाजार में बगैर मास्क के गुजरते लोग। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। देश के कई राज्यों में कोरोना के केसों की संख्या में बड़ा उछाल आने के बावजूद रुद्रपुर के लोग सबक लेने को तैयार नहीं हैं। रुद्रपुर बाजार में लोग खुलेआम बगैर मास्क के घूम रहे हैं। बाजार क्षेत्र में जगह-जगह भीड़ से सामाजिक दूरी के नियम की भी धज्जियां उड़ रही है।
विज्ञापन

रविवार को रुद्रपुर मुख्य बाजार के साथ ही सब्जी मंडी, गोल मार्केट, विधवानी मार्केट में दिनभर भीड़ रही। रविवार के अवकाश के चलते बाजार में खरीदारी के लिए काफी लोग पहुंचे लेकिन कोरोना संक्रमण के खतरे के बावजूद बाजार क्षेत्र में लोग बगैर मास्क के नजर आए। दुकानों के आगे एकत्र लोग सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते भी नहीं दिखे। बता दें कि शनिवार को रुद्रपुर बाजार क्षेत्र में बगैर मास्क घूम रहे लोगों के
पुलिस-प्रशासन ने चालान काटे थे। इसके बाद दुकानदारों समेत सभी ग्राहक मास्क पहने नजर आए थे लेकिन रविवार को फिर से लो बगैर मास्क के ही दिखे। बाजार में पैदल चलने वालों के साथ ही बाइक और स्कूटी में सवार लोग भी बगैर मास्क के ही दिखे। यदि इसी तरह लापरवाही बरती गई तो अब तक कोरोना संक्रमण के खतरे की जद में नहीं आए जिले में भी संकरण का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन

जिले में बिना मास्क के 2758 चालान, पांच लाख रुपये वसूला जुर्माना
रुद्रपुर। कोरोना संक्रमण के दौरान लापरवाही बरतने वाले लोगों पर पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। मास्क नहीं पहनने पर जिले में एक ही दिन में 2758 लोगों के चालान और पांच लाख 51 हजार दो सौ रुपये का जुर्माना वसूला गया। एसएसपी ने दो टूक कहा है कि कोरोना संक्रमण फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया जाएगा। उन्होंने सभी लोगों से मास्क पहनने को कहा है।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद ऊधमसिंह नगर की सभी सीमाओं पर पाबंदी कर दी गई है। बगैर जांच के कोई भी बाहरी राज्य का व्यक्ति जिले में प्रवेश नहीं कर सकता है। शासन की गाइडलाइन जारी होने के बाद एसएसपी डीएस कुंवर ने सभी लोगों से मास्क पहनने का अनुरोध किया था। इसके बाद भी लोग अपनी मनमर्जी से बाज नहीं आ पा रहे थे।
बीते शनिवार को एसएसपी ने सभी सीओ व थानाध्यक्षों को बगैर मास्क के सार्वजनिक स्थानों पर घूमने वालों के चालान कर जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए थे। सख्ती के बाद जिलेभर की थाना, चौकी पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिलेभर में कुल 2758 लोगों के बिना मास्क पर चालान कर पांच लाख 51 हजार दो सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। एसएसपी ने लोगों से कोरोना संक्रमण को लेकर जागरूक रहने और जरूरी कार्य से ही सार्वजनिक स्थानों पर जाने का अनुरोध किया है।

रुद्रपुर बाजार में बगैर मास्क व बिना हेलमेट के गुजरते बाइक सवार युवक।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर बाजार में रविवार को सामाजिक दूरी के नियमों की धज्जियां उड़ाते लोग।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें