फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंतनगर विवि में बिताए गए दिनों को भूलना नामुमकिन : पूर्व छात्र

Tue, 17 Jun 2025 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
पंतनगर विवि में पूर्व छात्रों के साथ अधिकारी। विवि
विज्ञापन
पंतनगर। जीबी पंत कृषि विवि के कृषि महाविद्यालय में सोमवार को एल्युमनी मीट का आयोजन किया गया। इसमें वर्ष 1997 से 2001 और 2007 बैच के 40 पूर्व छात्रों ने भाग लिया। विवि में बिताए पुराने दिनों को फिर से याद कर पूर्व छात्र बेहद खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि पंतनगर विवि में बिताए गए दिनों को भूलना नामुमकिन है।
विज्ञापन

डीएसडब्ल्यू डाॅ. एएस जीना और 4ए (पूर्व छात्रों के लिए बना संगठन) के सचिव डाॅ. अनिल कुमार ने पूर्व छात्रों को 4ए में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। एल्युुमनी मीट में पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और महाविद्यालय के साथ जुड़े रहने के तरीकों पर चर्चा की। इस आयोजन में पंतनगर से डाॅ. रुचि गंगवार, डाॅ. रेनू पांडेय, डाॅ. अमित केसरवानी, डाॅ. रश्मि तिवारी, डाॅ. उषा पंत, डाॅ. विनीता राठौर एवं पूर्व छात्रों में उत्तम सिंह नेगी, जितेंद्र सकलानी और हिमांशु उप्रेती का विशेष योगदान रहा। पूर्व छात्रों ने कृषि महाविद्यालय अधिष्ठाता डाॅ. सुभाष चंद्रा और कॉलेज प्रबंधन का आभार भी जताया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें