फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पताल के आइसोलेशन प्रभारी डॉ. गौरव ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रुद्रपुर कोविड अस्पताल के आइसोलेशन प्रभारी ने डॉ. गौरव अग्रवाल ने बुधवार को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसकी वजह उन्होंने मानसिक तनाव बताया। हालांकि बाद में प्रमुख अधीक्षक डॉ. आरएस सामंत ने उनका इस्तीफा नामंजूर कर दिया।
विज्ञापन

डॉ. अग्रवाल ने लंबे समय से जिला अस्पताल में संविदा पर तैनात हैं। कोरोना काल की शुरुआत से ही उन्हें आइसोलेशन की जिम्मेदारी दी गई है। वर्तमान में भी वह जिन्हें कोविड अस्पताल के आइसोलेशन की जिम्मेदारी दी गई है। पिछले कुछ दिनों से रुद्रपुर कोविड अस्पताल में कई कोरोना संक्रमितों की हुई मौत के लिए उनकी जिम्मेदारी भी सवाल उठाए जा रहे थे।
डॉ. गौरव ने बताया कि उनका मूल कार्य मरीजों का इलाज करना है। लेकिन उन पर प्रबंधन के साथ ही मरीजों के भोजन, अन्य सुविधाएं व ऑक्सीजन से लेकर सभी जिम्मेदारी दी जा रही है। कुछ लोग उन पर झूठे आरोप लगा रहे थे, जिससे आहत होकर उन्होंने अपना इस्तीफा प्रमुख अधीक्षक डॉ. आरएस सामंत को सौंप दिया था। बताया जा रहा है उनके इस्तीफे के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उन्हें मनाना शुरू कर दिया था। प्रमुख अधीक्षक डॉ. सामंत ने बताया कि डॉ. गौरव अग्रवाल का इस्तीफा नामंजूर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें