फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र से खटीमा आए एक व्यक्ति को किया आइसोलेट, 20 होम क्वारन्टीन

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद से आए एक व्यक्ति को आइसोलेट किया।जबकि दिल्ली से आए 3 लोगों को क्वारन्टीन वार्ड में भर्ती किया।  बता दें कि रविवार को ही दिल्ली से अलग-अलग क्षेत्र में आए और क्वारन्टीन किए दो लोग संक्रमित मिले थे। दोनों को ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रुद्रपुर भेज दिया है। नोडल अधिकारी डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद से आए एक व्यक्ति को आइसोलेट के साथ ही अब आइसोलेशन वार्ड में तीन लोग भर्ती हैं। जिनमें दो की रिपोर्ट आनी शेष है। जबकि 5 आइसोलेट कु रिपोर्ट निगेटिव आने पर होम क्वारन्टीन किया गया। नागरिक अस्पताल में डॉ. साक्षी व कविता बिष्ट ने दिल्ली समेत अनेक नगरों से आए 24 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। जिसमें दिल्ली से आए 3 को क्वॉरेंटाइन वार्ड में भर्ती, एक विलेज क्वारन्टीन व 20 को होम क्वारन्टीन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें