फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर बाजार में सजे इस्लामिक झंडे और झालर

Mon, 24 Aug 2026 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर सजी दुकान
विज्ञापन
काशीपुर। जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस इस वर्ष 26 अगस्त को पूरे शानो-शौकत के साथ निकाला जाएगा। इसको लेकर शहर में तैयारियां जोरों पर हैं। बाजार में इस्लामिक झंडे, बिल्ले, झालर सहित विभिन्न प्रकार की सजावटी सामग्री बेचने की दुकानें सज गई हैं। खरीदारी में लोगों के उत्साह को देखते हुए कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला अल्ली खां, कटोराताल, जसपुर खुर्द, बांसफोड़ान आदि क्षेत्र में कपड़े और लाइट की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है। मोहल्ला कटोराताल निवासी अब्दुल मुस्तकीम, अली खां निवासी फतेह मोहम्मद ने बताया वह वर्षों से जश्ने ईद मिलादुन्नबी के पाक मौके पर इस्लामिक झंडे, बिल्ले, झालर सहित विभिन्न प्रकार की सजावटी सामग्री बेचते आ रहे हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी उनके यहां लोगों की पसंद के अनुसार विभिन्न प्रकार की सामग्री उचित मूल्यों पर उपलब्ध हैं। खरीदारी के लिए लोगों में उत्साह है। बाजार में भी रौनक दिखाई देने लगी है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें