रुद्रपुर। दमन, दीव, दादरा और नगर हवेली में पांच से 10 जनवरी तक खेलो इंडिया बीच गेम्स 2026 में जिले के ईशु भारती व चेतन प्रजापति ने कांस्य व रजत पदक जीते हैं। प्रतियोगिता में कई राज्यों के कुल 1300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
ईशु भारती ने 50-55 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता है जबकि चेतन प्रजापति ने 70-75 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक हासिल किया है। टीम के चीफ रवींद्र भंडारी और नोडल अधिकारी अनूप बिष्ट को इस प्रतियोगिता के लिए प्रदेश सरकार की ओर से नियुक्त किया गया था। कोच बबलू दिवाकर ने बताया कि यह खेलो इंडिया बीच गेम्स का दूसरा एडिशन था। संवाद