प्रदेश के कोषागार कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कोर्ट स्टांपों की ब्लैक में बिक रहे है। 10 रुपये का कोर्ट स्टांप इन दिनों 100 रुपये में धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। एक पीड़ित उपभोक्ताओं की शिकायत पर एसडीएम ऋचा सिंह ने कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
कोषागार कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से रोजमर्रा के कोर्ट स्टांपों की बड़े स्तर पर ब्लैक हो रही है। चोर रास्ते से कोर्ट स्टांप लाकर बेखौफ बेचने वाले चांदी काट रहे हैं। जरूरतमंदों की मानें तो उन्हें 10 रुपये का स्टांप पेपर 100 रुपये में दिया जा रहा है। कोषागार कर्मचारियों की हड़ताल से कोर्ट स्टांप नहीं मिलने चाहिए थे लेकिन इसके विपरीत कोर्ट स्टांप चंद स्टांप वाईडरों के पास उपलब्ध हैं और वह मुंहमांगी रकम पर स्टांप बेच रहे हैं।
एसडीएम सिंह ने सवाल के जवाब में बताया कि उनके पास कोर्ट स्टांप पेपरों की चोरबाजारी की शिकायत है। जांच में दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी।