फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में अनियमितताओं पर चढ़ा पारा

Fri, 14 Jul 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अटरिया सिडकुल मार्ग एवं बिंदुखेड़ा छतरपुर मार्ग निर्माण में अनियमितताओं की शिकायत पर शुक्रवार को भाजपाइयों का पारा चढ़ गया। विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ सिडकुल कार्यालय पहुंचकर उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक गणपति सिंह रावत को घेर लिया और उन्हें जमकर खरीखोटी सुनाई। भाजपा नेताओं ने मानकों के अनुरूप सड़कों का निर्माण शीघ्र कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन


सिडकुल कार्यालय में क्षेत्रीय प्रबंधक का घेराव कर विधायक ठुकराल ने कहा उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम व सिडकुल के अधिकारियों ने साठगांठ कर बिना निविदा कराये उत्तराखंड से बाहर के ठेकेदारों को काम दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में भारी अनियमितताएं बरती जा रही हैं।

ठुकराल ने फोन पर प्रबंधक निदेशक से बात की और जांच की मांग उठाई। भाजपाइयों ने अटरिया मार्ग पर पुल से लेकर सिडकुल ढाल तक के मार्ग का भरान तत्काल करने और बरसात खत्म होते ही सड़क का डामरीकरण करने और बिंदुखेड़ा से छतरपुर मार्ग डाम तक सड़क निर्माण शीघ्र पूरा किया कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन


वहां पर भाजपा नेता भारत भूषण चुघ, अर्जुन विश्वास, ममता गोलदार, विपिन शर्मा, राजेश बजाज, राधेश शर्मा, जोगेंद्र सिंह, दीनू साना, सोनाई, सूरज, देवदास, दीपक, कंचन, माया देवी, रामदेई, विमलेश आदि मौजूद रहे।

सड़क न बनने पर मुखर हुए लोग
ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में स्वीकृत सड़क का निर्माण छह माह बाद भी पूरा नहीं होने पर मोहल्ले के लोग भड़क गये उन्होंने विरोध प्रदर्शन लोनिवि के खिलाफ गुस्से का इजहार किया।
ट्रांजिट कैंप की कृष्णा कालोनी में पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत दो सौ मीटर मार्ग का छह माह बाद भी निर्माण नहीं हुआ है।

जिससे नाराज लोगों ने भाजपा नेता धीरेश गुप्ता के नेतृत्व में खस्ताहाल सड़क पर प्रदर्शन कर लोनिवि के खिलाफ गुस्से का इजहार किया।  बस्तीवासियों ने कहा सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो लोनिवि अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। वहां पर तिलकराज रस्तोगी, राजा गंगवार, समीर, तापस, अमरजीत, कोमिल प्रसाद, ओमकार, संजय, अशोक, राजकुमार, सुरजीत, केसरी लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें