सितारगंज। तहसीलदार हिमांशु जोशी ने शुक्रवार को डाकघर और मंडी परिसर में संचालित आधार सेवा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान आधार केंद्रों में कई अनियमितताएं मिलीं। जैसे रेट लिस्ट चस्पा न होना, अभिलेखों को रजिस्टर पर दर्ज न करना आदि। वहीं, तहसीलदार ने शासन से दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने पर संचालकों को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही, संचालकों को जल्द ही व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए।