फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: छात्र-छात्राओं को खिलाई आयरन की गोली

Mon, 24 Jul 2023 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर  विद्यालय में छात्र छात्राओं को आयरन की गोली खिलाते अतिथि। स्त्रोत स्कूल
विज्ञापन
ऊधमसिंह नगर। एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार से सरकारी स्कूल की तर्ज पर निजी स्कूल में भी साप्ताहिक आयरन फॉलिक एसिड वितरण का शुभारंभ हो गया। रुद्रपुर के कोलंबस पब्लिक स्कूल में लगभग 850 बच्चों को आयरन की गोलियां खिलाई गईं। सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा और सीईओ आरसी आर्या ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीएमओ ने कहा कि हर सोमवार को निजी स्कूल में आयरन की गोलियां बांटी जाएंगी। वहां पर स्कूल प्रबंधक मनोज खेड़ा, डीपीएम हिमांशु मश्यूनी, आमिर खान, डॉ. कामरान मालिक, अमित शर्मा, डोरी सिंह, संजय रावत आदि थे। इधर, काशीपुर के कर्म शिक्षा पब्लिक स्कूल में बीईओ आरएस नेगी के निर्देशन में काउंसलर कविता गोयल, प्रधानाचार्य मालती सिंह ने अभियान का शुभारंभ किया। कक्षा एक से आठ तक की कक्षाओं के छात्रों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इधर, सितारगंज सीएचसी की चिकित्साधीक्षक डॉ. अभिलाषा पांडेय ने स्कॉलर्स वैली स्कूल और आरबीएसके की प्रशिक्षिका डॉ. चित्रा पांडेय ने एसएम पब्लिक स्कूल में गोलियां बांटीं। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख कमलजीत कौर ने दवाई खिलाकर अभियान की शुरूआत की। वहां पर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष भुवन चंद भट्ट, प्रधानाचार्य एमसी तिवारी, अनीता राणा आदि थीं। बाजपुर में ज्ञानदीप ग्लोबल स्कूल में 248 बच्चों को टेबलेट खिलाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंध कमेटी के चेयरमैन सुरेंद्र काहलो, डायरेक्टर रजिंदर कौर, प्रधानाचार्य भुवन कांडपाल ने किया। यहां पर एचओडी आरती बेदी, सौरभ परमार आदि मौजूद रहे। वहीं, गदरपुर में एसएस पब्लिक स्कूल आरबीएसके के डॉ. प्रशांत चौहान एवं डॉ. कल्पना पांडे ने बच्चों को आयरन की गोली खिलाई। वहां पर फार्मासिस्ट अतीश कालरा, काउंसलर राधा मिगलानी, प्रधानाचार्य परविंदर सिंह, बीआरसी समन्वयक मोहन लाल राजभर, उमेश चौहान आदि थे।

काशीपुर  विद्यालय में छात्र छात्राओं को आयरन की गोली खिलाते अतिथि। स्त्रोत स्कूल

काशीपुर  विद्यालय में छात्र छात्राओं को आयरन की गोली खिलाते अतिथि। स्त्रोत स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें