फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कबड्डी में आईआरबी द्वितीय और 40वीं वाहिनी पीएसी फाइनल में

विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता में जीत के करीब पहुंचा खिलाड़ी
विज्ञापन
रुद्रपुर। 31वीं वाहिनी पीएसी में चल रही तृतीय अंतरजनपदीय क्लस्टर प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी में आईआरबी द्वितीय और 40वीं वाहिनी ने फाइनल में जगह बनाई, जबकि खो-खो में 31वीं और 40वीं वाहिनी फाइनल में पहुंचीं। सेनानायक देवेंद्र पींचा व उप सेनानायक मनोज कत्याल ने खिलाड़ियों से परिचय कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुए कबड्डी के क्वार्टर फाइनल में हरिद्वार ने 46वीं वाहिनी को 17 अंक से और 40वीं वाहिनी पीएसी ने पिथौरागढ़ को एक अंक से हराया।
सेमीफाइनल में आईआरबी द्वितीय ने हरिद्वार को 13 अंक से और 40वीं वाहिनी ने मेजबान 31वीं वाहिनी को आठ अंक से हराया। खो-खो लीग में 40वीं वाहिनी ने 31वीं वाहिनी को एक अंक से और 31वीं वाहिनी ने 46वीं वाहिनी पीएसी को एक अंक से हराया।
फेंसिंग इप्पी में भूपेंद्र सिंह और नेहा मेहता, फोएल में रवि राणा और रंजना खर्कवाल, सेबर में ज्योति वर्मा प्रथम रहीं। जिम्नास्टिक में भुवन जोशी और आशुतोष रावत विजेता रहे। प्रतियोगिता को लेकर जवानों में उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें