फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सेल्स टैक्स के डिप्टी कमिश्नर से हाथापाई कर लूटा आईफोन

Thu, 16 Jan 2025 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। राज्य कर विभाग में तैनात डिप्टी कमिश्नर से हाथापाई कर बाइक सवार उचक्के आईफोन लूटकर फरार हो गए। यह घटना डीएम आवास रोड पर हुई। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। डिप्टी कमिश्नर ने पंतनगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मेट्रोपोलिस काॅलोनी निवासी रजनीश यशवस्थी राज्य कर विभाग में डिप्टी कमिश्नर हैं। वह वर्तमान में नैनीताल जिले में तैनात हैं। बीते 13 जनवरी की शाम वे कलक्ट्रेट परिसर में इवनिंग वॉक कर रहे थे। डीएम आवास रोड पर स्थित आलिव ग्रीन रेस्टोरेंट के पास मोड़ पर बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और बाइक पर पीछे बैठा युवक रजनीश से हाथापाई करने लगा। इसके बाद युवक ने उनके हाथ से आईफोन लूटकर भाग गए। उन्होंने काफी दूर तक बाइक सवारों का पीछा किया मगर वे हत्थे नहीं चढ़ सके।
रजनीश ने पंतनगर थाने में तहरीर देकर कहा है कि लूटे गए मोबाइल में उनका सभी डिजिटल डेटा, सूचनाएं और शासकीय प्रपत्रों की प्रतियां थी। इधर, पुलिस ने घटनास्थल के साथ कई जगहों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाश एक फुटेज में दिखे हैं और पुलिस उनकी पहचान में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंतनगर एसएचओ की अगुवाई में टीम के साथ ही एसओजी भी बदमाशों की तलाश में जुटी है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-मणिकांत मिश्रा, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें