फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दिल्ली रूट पर जरूरत से ज्यादा बस, कई रूट के लिए भटकते हैं यात्री

Sun, 30 Jul 2023 09:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। दिल्ली रूट पर पर्याप्त सीएनजी बस आने के बाद भी डीजल बस का संचालन बंद नहीं हो रहा है जबकि अन्य कई रूट पर बस की मांग है और शहर से कई रूट पर जाने के लिए यात्री बस के इंतजार में भटकते रहते हैं। दिल्ली रूट पर अधिक बस हो जाने से कई बस खाली भी चक्कर काट रही हैं।
विज्ञापन

रुद्रपुर डिपो से इस समय 50 अनुबंधित और 42 निगम की कुल 92 बस का संचालन हो रहा है। करीब 26 बस सिर्फ दिल्ली रूट के लिए ही दौड़ रही हैं। इसमें 12 सीएनजी और करीब 14 डीजल बस शामिल हैं। वर्ष 2022 में दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के चलते डीजल बस के प्रवेश को वर्जित कर दिया था लेकिन उत्तराखंड परिवहन निगम की मिन्नतों के बाद दिल्ली सरकार ने डीजल बस के प्रवेश को अनुमति दी थी और जल्द से जल्द सीएनजी बस का इंतजाम करने की हिदायत दी थी। पूर्व में चलने वाली करीब 14 डीजल बस को उस रूट से नहीं हटाया गया। एक साथ दिल्ली रूट में इतनी अधिक बस हो जाने से अधिकतर बस खाली दौड़ रही हैं।
देहराूदन, हरिद्वार रूट मेें है बस की मांग
रुद्रपुर। शहर से देहरादून के लिए करीब छह बस का संचालन होता है लेकिन अक्सर दून और हरिद्वार के लिए बस की कमी सामने आती है। यात्रियों को बस के में इंतजार घंटों तक इधर-उधर भटकना पड़ता है।
विज्ञापन

बस की कमी के चलते बंद हुआ था आगरा रूट
रुद्रपुर। जून तक शहर से आगरा के लिए एक बस जाती थी लेकिन बस की कमी हो जाने से उस रूट का संचालन बंद हो गया था। अब प्रबंधन चाहे तो दिल्ली रूट से डीजल बस को हटा कर उस रूट पर लगा सकता है। इस समय शहर से आगरा के लिए कोई साधन नहीं है।
कानपुर और लखनऊ रूट के लिए भी उठ रही बस की मांग
रुद्रपुर। शहर से करीब 10 साल पहले तक कानपुर के लिए बस का संचालन होता था लेकिन किसी कारणवश इस रूट को बंद कर दिया गया था। हालांकि लखनऊ के लिए सुबह एक बस रोजाना शहर से जाती है लेकिन औद्योगिक नगरी होनेे के कारण फैक्टरी कर्मचारी वर्ग के लोग शाम को भी लखनऊ और कानपुर के लिए एक बस चाहते हैं।

दिल्ली रूट के लिए पर्याप्त सीएनजी बस आ चुकी हैं। मुख्यालय से आदेश आने के बाद दिल्ली रूट पर चलने वाली डीजल बस को हटा कर अन्य रूट पर चलाया जाएगा। - महेंद्र कुमार, एआरएम, रुद्रपुर डिपो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें