अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर कपिल पोखरिया ने सोमवार को कालापुल, नगला तराई स्थित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निजी आवास पर भेंट की। मुख्यमंत्री ने कपिल को एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को कालापुल, नगला तराई स्थित उनके निजी आवास पर अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर कपिल पोखरिया ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने कपिल को एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने की बधाई दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कपिल की सफलता ने उत्तराखंड के साथ ही पूरे देश को गौरवांवित किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं की ओर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्राप्त की जा रही उपलब्धियां नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
मुख्यमंत्री ने कपिल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह आगे भी अपनी प्रतिभा और परिश्रम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और उत्तराखंड का नाम रोशन करते रहेंगे। मालूम हो कि कपिल पोखरिया ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स–2026 की पुरुष वर्ग 90 किग्रा बॉक्सिंग स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक अपने नाम किया है।