फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंतनगर में नए बौद्धिक संपदा प्रबंधन केंद्र की स्थापना

Thu, 18 Jun 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंतनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डा.मंगला राय ने विश्वविद्यालय में नए बौद्धिक संपदा प्रबंधन केंद्र की स्थापना की है। केंद्र का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कालेज ऑफ एग्रीकल्चर में प्लांट ब्रीडिंग एंड जेनेटिक्स के प्रोफेसर डा.एचएस चावला को बनाया है। केंद्र के क्रियाकलापों के संबंध में डा.चावला सीधे कुलपति के संपर्क में रहेंगे।
विज्ञापन


केंद्र 24 जून से काम करना शुरू करेगा। केंद्र वैज्ञानिकों एवं विद्यार्थियों को बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) के संबंध में सभी जानकारियां प्रदान करेगा। केंद्र प्रशिक्षण देने के लिए नए पाठ्यक्रम शुरू कराने में भी मदद करेगा। कुलपति ने निर्देश दिए हैं कि आईपीआर के नियमों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर शोध तकनीकों को पेटेंट कराने का लक्ष्य निर्धारित किया जाए, ताकि उनसे विश्वविद्यालय के विभिन्न कार्यक्रमों को चलाने के लिए वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति की जा सके। उन्होंने कहा कि विवि के शोध को प्रादेशिक एवं देश की आवश्यकताओं के अनुसार नई दिशा देने के साथ ही वैश्विक परिप्रेक्ष्य के अनुरूप किए जाने के प्रयास किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें