रुद्रपुर। अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने अनुसूचित जाति के लोगों की शिकायत पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए हेैं। शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते हुए आयोग अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति के लोगों के लिए आवंटित धनराशि को उनके क्षेत्र में योजनाओं के माध्यम से देने को कहा। उन्होंने अनुसूचित जाति के लोगों की शिकायत पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई करने को कहा। इस मौके पर सीडीओ सुशील मोहन डोभाल, सीईओ केएस रावत, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल, संजय कुमार छिमवाल सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।