रुद्रपुर। नगर के मुन्ना चौराहे के पास खाली पड़े प्लाॅट के नाले में गंगापुर लौहरी थाना ट्रांजिट कैंप निवासी संदीप पटेल (22) पुत्र छुन्नू सिंह का शव पड़ा मिला। शुक्रवार शाम करीब सवा चार बजे वार्ड मेंबर पवन सिंह राणा ने ट्रांजिट कैंप थाने के अपर उप निरीक्षक हृदयेश परिहार को फोन पर मुन्ना चौराहे के पास खाली पड़े प्लाॅट में एक युवक के मुंह के बल गिरे होने की सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक युवक खेत के बगल से बहने वाले नाले में मुंह के बल गिरा था। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त उसके भाई दीपक सिंह ने की। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। संवाद