काशीपुर। मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बुधवार को काशीपुर-रामनगर सड़क मार्ग का औचक स्थलीय निरीक्षण किया और गड्ढामुक्त कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सड़क की खराब स्थिति पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने अधिशासी अभियंता को राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर गड्ढों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समयसीमा में मार्ग को पूरी तरह गड्ढामुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सीडीओ दिवेश शासनी, एनएच के सहायक अभियंता मोहम्मद तहसीम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।