काशीपुर। खंड शिक्षाधिकारी धीरेंद्र कुमार साहू ने राजकीय इंटर कॉलेजों का निरीक्षण कर छात्र संख्या बढ़ाने के लिए अभिभावकों से संपर्क करने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को बीईओ साहू ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पैगा, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज महुआखेड़ा गंज, जीजीआईसी महुआखेड़ा गंज, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरखेड़ा पांडे का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में छात्र संख्या, शिक्षकों की उपस्थिति, मिड-डे-मील, कक्षा-कक्ष, पेयजल, शौचालय आदि व्यवस्थाओं को परखा। व्यवस्थाएं सामान्य मिलने पर संतोष व्यक्त किया। बीईओ ने बताया कि चार विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। व्यवस्थाएं करीब ठीक मिली हैं। छात्रसंख्या कम मिली है। इसके लिए प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को अभिभावकों से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद