काशीपुर। गन्ना विकास परिषद में ऊधमसिंह नगर और नैनीताल के ब्लॉक प्रभारी अधिकारियों की बारिश से हुए नुकसान के लिए समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को एससीडीआई बीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि ब्लॉक प्रभारी/ गन्ना विकास निरीक्षकों को अपने अपने ब्लॉक में जल भराव वाले स्थानों के निरीक्षण करने और गन्ना फसल को हुए संभावित नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट देने निर्देश दिए हैं। किसानों को उर्वरक एवं कीटनाशकों के अनुदान पर वितरित किए जा रहे हैं। किसानों को गन्ना फसल की ओर प्रोत्साहित करते हुए शरद कालीन गन्ना बुवाई के लिए तैयारी शुरू कर दी गई हैं। ब्लॉक प्रभारी राकेश कुमार ने कोसी नदी के निकटतम क्षेत्र की समीक्षा की। वहां पर वीरेंद्र मौर्य, दीपक शर्मा, योगेश चंद्र भट्ट, सोमपाल सिंह, सुभाष चंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद