रुद्रपुर। अपनी जान की परवाह किए बगैर बिलासपुर डैम में डूब रहे चार वर्षीय मासूम की जान बचाकर मानवता और साहस की मिसाल पेश करने वाले ग्राम नवाबगंज निवासी गुरमीत सिंह कहलों को सम्मानित किया गया। गुरमीत सिंह वर्तमान में रुद्रपुर जिला अस्पताल में नर्सिंग विभाग में संविदा कर्मी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें सम्मानित करने वालों में इमिग्रेशन सिक्योरिटी सर्विसेज प्रा.लि. के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेंद्र सिंह खैरा, विक्रम सिंह विर्क, कुलदीप सिंह राणा, हरविंदर सिंह चावला मौजूद रहे। ब्यूरो