फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मिलेट्स को दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए किया प्रेरित

Thu, 14 Aug 2025 01:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। एनएसआई-पंतनगर चैप्टर ने सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के खाद्य एवं पोषण विभाग के सहयोग से मिलेट्स के स्वास्थ्य, पोषण एवं पर्यावरणीय लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए दैनिक आहार में मिलेट्स को शामिल करने पर ऑनलाइन अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया। सत्र में उत्तराखंड मुक्त विवि की क्षेत्रीय निदेशक और एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में गृह विज्ञान की प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डाॅ. अंजू बिष्ट मौजूद रहीं। उन्होंने मिलेट्स की विभिन्न किस्मों के पोषण संबंधी विवरण, जीवन-शैली से संबंधित बीमारियों से निपटने में उनकी भूमिका और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में उनकी क्षमता को बताया। वर्चुअली आयोजित इस व्याख्यान में लोगों ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया और मिलेट्स-आधारित आहार पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें