फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: क्लीनिक में आग लगाने के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 14 Aug 2025 01:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। एक डॉक्टर के क्लीनिक में आग लगाने के मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। महेशपुरा निवासी डॉ. आमिर फैज ने बांसफोड़ान चौकी में तहरीर देकर बताया कि वह एक निजी अस्पताल में ईएमओ पद पर कार्यरत हैं। साथ ही वह महेशपुरा में यूसुफ पटवारी वाली गली में अपना क्लीनिक खोलने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने अपनी दुकान में करीब दो लाख रुपये का मेडिकल का सामान रखा था जिसका उद्घाटन 16 अगस्त 2025 को होना था। बताया कि 11 अगस्त की सुबह करीब 3:38 बजे क्लीनिक के ऊपर रहने वाले किरायेदार ने उन्हें फोन कर दुकान में आग लगने की जानकारी दी। वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने 112 पर पुलिस को सूचना दी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक सफेद रंग की कार दिखाई दी जिस पर किसान यूनियन का स्टीकर लगा था। कार में बैठे लोगों ने क्लीनिक में पेट्रोल डालकर आग लगाई और फिर वहां से भाग गए। डॉ. फैज ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी है। उन्होंने भविष्य में आरोपियों से जान-माल का खतरा भी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें