फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा और व्यापारी में तकरार से बखेड़ा

Sun, 17 Jan 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जाम में फंसी गाड़ी निकालने को लेकर व्यापारी और दरोगा के बीच विवाद से बखेड़ा हो गया। मामले ने तूल पकड़ा तो अन्य व्यापारी भी पहुंच गए। व्यापारी ने दरोगा पर परिजनों के साथ बदसलूकी का आरोप भी मढ़ा। पुलिस और व्यापारियों के बीच तकरार भी हुई। सीओ ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


रविवार शाम आवास विकास कालोनी में रहने वाला व्यापारी अपने परिवार के साथ इंदिरा चौक से डीडी चौक आ रहे थे। बालाजी की शोभायात्रा के चलते डीडी चौक में जाम लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि कार निकालने को लेकर व्यापारी और ड्यूटी में तैनात दरोगा के बीच तकरार हो गई। पुलिसकर्मियों ने जुलूस को निकलवाया तो जाम लगना शुरु हो गया।

मामला तूल पकड़ा तो ड्यूटी पर तैनात एसएसआई और दरोगा भी वहां आ गए। व्यापारी का आरोप था कि दरोगा ने गलत तरीके से बात की और कार में बैठे परिजनों के साथ भी बदसलूकी की। व्यापारी ने घटना की सूचना परिचितों को दी तो व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, साहब सिंह सहित कई व्यापारी पहुंच गए।
विज्ञापन


व्यापारियों ने पुलिस के रवैये को लेकर नाराजगी जताई। व्यापारियों और पुलिस के बीच तकरार भी हुई। काफी देर तक चले हंगामे के बाद सीओ बीएस चौहान भी पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाकर मामला शांत कराया। ड्यूटी पर तैनात एसएसआई धीरेंद्र कुमार और अन्य पुलिसकर्मियों ने व्यापारी और परिजनों से किसी प्रकार की बदसलूकी को सिरे से खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें