बाजपुर। राज्य अनुसूचित जनजाति सलाहकार परिषद उपाध्यक्ष गीताराम गौड़ ने बृहस्पतिवार को राजकीय एकलव्य आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान अभिभावकों ने प्रधानाचार्य का वार्ता व्यवहार सही न होने की शिकायत की जिस पर परिषद उपाध्यक्ष गौड़ ने प्रधानाचार्य से व्यवहार में सुधार लाने को कहा। उन्होंने बच्चों ने मिलने वाले भोजन और शिक्षण कार्य के बारे में जानकारी ली। वहां राज्य अनुसूचित जाति जनजाति उपयोजना अनुश्रवण समिति सदस्य महेंद्र सिंह, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राकेश सिंह, बल्देव सिंह बड़ैच, फूल सिंह, नरेश सिंह, विशन सिंह, अरुण सिंह आदि रहे।