फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: डीएम ने बौर और हरिपुरा जलाशय का किया निरीक्षण

Mon, 31 Jul 2023 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
गूलरभोज बौर जलाशय का निरीक्षण करते डीएम उदयराज सिंह।
विज्ञापन
गूलरभोज। डीएम उदयराज सिंह ने गूलरभोज के हरिपुरा तथा बौर जलाशय का निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के ईई प्रकाश चंद्र पांडे से जलाशय की जल भरण क्षमता बढ़ाने एवं सिल्टिंग, डिसिल्टिंग पर चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र में अतिक्रमण, राजस्व भूमि, वन भूमि के साथ ही सिंचाई विभाग को आवंटित भूमि के बारे में भी जानकारी ली। वहां पर एसडीएम राकेश तिवारी, एई भुवन चंद्र उपाध्याय, नायब तहसीलदार देवेंद्र बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन


विधायक राणा से की जलनिकासी की मांग

खटीमा। नगर पालिका के वार्ड संख्या 18 में जलभराव हो रहा है। इससे परेशान वार्डवासी पीसीसी सदस्य उमेश राठौर बाॅबी के साथ नानकमत्ता के विधायक गोपाल सिंह राणा से मिले। वार्डवासियों ने जलनिकासी कराने की मांग की। विधायक राणा ने वार्डवासियों को बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र के लिए ड्रेनेज सिस्टम मंजूर कराया है। इसका लाभ नगरवासियों को मिलेगा। फिलहाल उन्होंने विभागीय अधिकारियों से निकासी नालियां साफ करवाने के लिए कहा है।


शिवनगर ढकिया में बंद नाला खुलवाने की मांग

काशीपुर। ग्राम शिवनगर ढकिया नंबर एक निवासी डॉ. योगेंद्र कुमार सिंह ने एसडीएम अभय प्रताप सिंह को शिकायती पत्र भेजा। बताया कि वह पंतनगर विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं। उनका खेत एक स्टोन क्रेशर के पड़ोस के नाले से सटा है। स्टोन क्रशर की मिट्टी से नाला चोक हो गया है। इस कारण उनके और पड़ोसियों के खेतों में जलभराव हो रहा है। इससे फसल खराब होकर सड़ने लगी है। उन्होंने जलनिकासी करा आरोपी स्टोन क्रशर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें