फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से बचाव के लिए सजग रहें अधिकारी : डीएम

Wed, 12 Jul 2023 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर के रहमतनगर में ढेला नदी के कटाव क्षेत्र में लोगों से जानकारी लेते जिलाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
काशीपुर। डीएम उदयराज सिंह ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों के साथ ढेला नदी तट का निरीक्षण किया। ढेला नदी से रहमतनगर और मधुबननगर की ओर हो रहे कटाव को रोकने के लिए प्रशासन और सिंचाई विभाग को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने अतिवृष्टि और बाढ़ की स्थिति में जनसुविधाओं को बनाए रखने का निर्देश अधिकारियों को दिया।ढेला नदी का रुख रहमतनगर में आबादी की ओर हो रहा है। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने डीएम को इसकी सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि अभी स्थिति नियंत्रण में है। संवेदनशील स्थानों पर बाढ़ सुरक्षा चौकियां बना दी गईं हैं। पूर्व पार्षद कांग्रेस नेता अब्दुल कादिर ने डीएम को बताया कि ढेला नदी हर साल आबादी की ओर कटाव करती है। कटाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग कट्टों में मिट्टी भर कर पिचिंग करता है। इसकी जगह पर पत्थर की पक्की सुरक्षा दीवार बनाई जाए।
विज्ञापन

डीएम ने एसडीएम से ढेला नदी के कटाव से बचाव के लिए सुरक्षा दीवार बनाने का प्रस्ताव बनाकर भेजने के लिए कहा। डीएम ने सिंचाई खंड के ईई से भी सुरक्षा दीवार बनाने का प्रस्ताव भेजने के लिए। तहसीलदार युसूफ अली ने बताया कि सभी बाढ़ चौकियों में तैनात सभी कर्मचारी 24 घंटे ड्यूटी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें