खटीमा। अग्निशमन विभाग की टीम ने फायर हाइड्रेंट का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थानों पर स्थापित फायर हाइड्रेंट की कार्यशीलता, पानी का प्रेशर, प्रवाह दर, वाल्व की कार्यक्षमता, लीकेज आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उमरुखुर्द, पहेनिया, जल संस्थान परिसर, कोतवाली परिसर, दीनदयाल पार्क, जमौर, प्रतापपुर में स्थापित हाइड्रेंट का निरीक्षण किया। सभी फायर हाइड्रेंट कार्यशील पाए गए। संवाद