सितारगंज। भारत विकास परिषद की ओर से सरस्वती शिशु मंदिर में भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छह विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नरेश कंसल, पवन बड़सीवाल, अमित गोयल, सचिव मनीष मित्तल, राकेश त्यागी और महेश मित्तल ने किया। वरिष्ठ वर्ग में मोहिंदर सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सितारगंज ने प्रथम जबकि, स्कॉलर वैली स्कूल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग में भी मोहिंदर सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सितारगंज ने प्रथम जबकि होली चिल्ड्रन एकेडमी सितारगंज ने दूसरा स्थान पर प्राप्त किया। संवाद