फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: टीएचआर के खजूर में मिले कीड़े, नमूना जांच को भेजा

Tue, 24 Nov 2026 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। बाल विकास विभाग की टीएचआर सामग्री में कीड़े मिलने पर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। डीएम नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश पर एसडीएम हिमांशु कफल्टिया के नेतृत्व में प्रशाासन की टीम ने मौके पर जाकर जांच की। कीड़ा मिले सामग्री का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। आपूर्तिकर्ता काे नोटिस देने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

जवाहर नगर, पंतनगर निवासी शिकायतकर्ता गिरीश जोशी ने खजूर में कीड़े होने की शिकायत की थी। उन्होंने मौके पर पहुंचे अधिकारियों को खजूर का पैकेट दिखाया। इसमें वास्तव में कीड़े पाए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मौके पर खजूर के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। एसडीएम ने विभागीय स्तर पर संबंधित आपूर्तिकर्ता फर्म को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त ललित मोहन पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अर्पणा शाह और बाल विकास परियोजना अधिकारी रेनू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें