फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदस्यता फार्म, शुल्क जमा नहीं होने की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। काशीपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की चुनाव प्रक्रिया के तहत सदस्यता फार्म का शुल्क जमा न करने की शिकायत पर अपर जिला सहकारी अधिकारी ने बैंक शाखा पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस दौरान जांच टीम ने बैंक के सीसीटीवी कैमरे के फुटेजों को भी खंगाला। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

कुंडेश्वरी निवासी अंबीक चौधरी ने मई के पहले सप्ताह में 367 सदस्यता फार्म और शुल्क बाजपुर स्थित बैंक शाखा में जमा किए थे। सोमवार को सदस्यता फार्मों की जमा रसीद लेने के लिए वे बैंक पहुंचे। इस दौरान बैंक शाखा प्रबंधक गुरदीप अरोरा 240 फार्म उन्हें लौटाने लगे। चौधरी ने फार्मों को लेने से मना कर दिया। फार्म जमा नहीं होने का कारण पूछने पर बैंक शाखा प्रबंधक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए थे। मामले की शिकायत अधिकारियों से की गई। अमर उजाला ने आठ जून के अंक में सदस्यता फार्म जमा ना करने का आरोप नामक शीर्षक से यह समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिस पर जिला सहायक निबंधक ने मामले की जांच एडीसीओ केएल टम्टा को सौंपी। बुधवार को अपर जिला सहकारी अधिकारी (एडीसीओ) केएल टम्टा टीम के साथ जांच करने के लिए बैंक शाखा पहुंचे। टम्टा ने बैंक शाखा प्रबंधक गुरदीप अरोरा और एक कर्मचारी के बयान दर्ज किए। बैंक के सीसीटीवी कैमरे के फुटेजों को भी खंगाला। टम्टा ने बताया कि 258 सदस्यता फार्म जमा होने से रह गए है। जिसकी जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट जिला सहायक निबंधक को सौंपी जाएगी। इधर शिकायत कर्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंबीक चौधरी ने बताया कि जांच निष्पक्ष नहीं हुई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जसपुर, काशीपुर, गदरपुर क्षेत्रों में सदस्यता फार्म जमा करने में गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें