काशीपुर। कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम में गन्ना प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी निलेश कुमार द्वारा गन्ने का सर्वे कर जांच की गई। उन्होंने किसानों को अधिक क्षेत्रफल में गन्ना लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्हें बताया गया कि वर्तमान में गन्ने की कई नई प्रजातियों का विकास हुआ है जिनकी चीनी परता अधिक है तथा उनकी उत्पादकता भी अधिक है। इस प्रजाति के गन्ना लगाने से उन्हें अन्य फसलों की अपेक्षा अधिक फायदा हो सकता है। उन्होंने किसानों को 0118, 15023, 14201 जैसी नई गन्ना प्रजातियों के बारे में विस्तार से बताया। यहां पर विनोद कुमार, राहुल चंद्र, संजय कुमार, युवराज, राज आदि किसान मौजूद रहे।