फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दूसरे के मकान का सौदा कर हड़प लिए 13 लाख रुपये

Sun, 30 Jun 2024 04:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। एक व्यक्ति ने रंपुरा क्षेत्र में दूसरे का मकान अपना बताकर 27 लाख रुपये में सौदा कर लिया और 13 लाख रुपये की रकम हड़प ली। पुलिस में सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित ने अदालत की शरण ली और अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर नौ सीरगोटिया निवासी वसीम खान ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि एक साल पहले कलीम अहमद निवासी वार्ड नंबर 29 आदर्श कॉलोनी ने रंपुरा के पंकज कॉलोनी में तीन मंजिला मकान दिखाया था। उसने जमीन की रजिस्ट्री भी दिखाई थी। उन्हाेंने मकान की एवज में 27 लाख रुपये का सौदा कलीम से तय किया था। आठ अप्रैल 2024 को दो गवाहों के सामने उन्होंने एक लाख 98 हजार का चेक और दो हजार रुपये नकद आरोपी को दिए थे। 17 अप्रैल को गवाहों के सामने पांच लाख रुपये दिए थे और बचे 20 लाख रुपये मकान की रजिस्ट्री और कब्जा मिलने पर देना तय हुआ था। इसी दिन मकान खरीदने को लेकर एक इकरारनामा कराया गया था। 18 अप्रैल को उन्होंने छह लाख रुपये कलीम को दिए थे। इस तरह कलीम अहमद को उसने 13 लाख दे दिए। जब उन्होंने मकान के आसपास रहने वालों से मालूम किया तो पता चला कि मकान कलीम का नहीं किसी और का था। कलीम अहमद ने उसको फर्जी रजिस्ट्री दिखाकर किसी अन्य का मकान अपना बताकर धोखाधड़ी कर रुपये हड़प लिए हैं। अपने रुपये वापस मांगने पर कलीम जान से मारने की धमकी दे रहा है। उनका कहना है कि 20 फरवरी को कोतवाली और 27 फरवरी को उन्होंने एसएसपी को प्रार्थना पत्र भेजा था, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अदालत के आदेश पर पुलिस ने कलीम के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें