फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसौना अपर बैगुल नहर में बह रहा गंदा पानी, उठे कैमिकलयुक्त झाग

विज्ञापन
सितारगंज में कैमिकलयुक्त जहरीले पानी से पटी नहर में उठते झाग। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। सिडकुल से सटी अपर बैगुल नहर में केमिकल युक्त पानी छोड़ा जा रहा है। इससे नहर के पानी में झाग उठ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्टरियों से दूषित जल की निकासी की जा रही है। जिससे नहर से सिंचित खेतों को नुकसान और नहर का पानी पीने वाले मवेशियों की जान को भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

शनिवार को ग्राम बरुआबाग में अपर बैगुल सिंचाई नहर में सुबह दुर्गंध के साथ केमिकल युक्त पानी के झाग देखे गए। ग्राम प्रधान कुलदीप कंबोज, हरजीत सिंह ने बताया कि दूषित जल में कीड़े रेंग रहे हैं। नहर के पानी से धान की रोपाई की जा रही है। गांव के मवेशी भी नहर का पानी पीते हैं। ऐसे में खेती के खराब होने के साथ मवेशियों के संक्रामक रोगों की ग्रस्त में आकर उनकी जान पर खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने विधायक सौरभ बहुगुणा से मामले की शिकायत की। विधायक के निर्देश पर एसडीएम मुक्ता मिश्र और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने नहर का मुआयना किया।
वहीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने भी पानी के नमूने लिए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ फैक्टरियां गोपनीय पाइप लाइन के जरिये नहर में गंदा पानी छोड़ रही हैं। पहले भी कई बार रातोंरात नहर को दूषित किया जा चुका है। बताया कि जेल कैंप से बैगुल नहर चैनलाइज है। वहां तक तो पानी शुद्घ आ रहा है। उसके बाद 200 से 300 मीटर नहर को बीच में गंदा किया जा रहा है। वहीं, नहर की साफ सफाई न होने से कचरा और झाड़ियां भी पटी हुई हैं। जिसकी जांच होनी चाहिए और दोषी फैक्टरियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। नहर की सफाई भी कराई जाए। इस पर सिंचाई विभाग ने जेसीबी से नहर की सफाई का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जांच के बाद दोषियों पर होगी कार्रवाई : गोस्वामी
सितारगंज। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी नरेश गोस्वामी ने टीम के साथ दूषित नहर का मुआयना किया। उन्होंने नहर में छोड़े गए पानी के नमूने लिए। बताया कि नमूनों की जांच के बाद दोषी फैक्टरियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गोपनीय पाइप लाइन अगर मिलती है तो संबंधित फैक्टरी के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें