फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: देहरादून-वाराणसी वाया पंतनगर हवाई सेवा कल से

Tue, 05 Mar 2024 01:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। देहरादून से देश के तीन प्रमुख शहरों अयोध्या धाम, अमृतसर और वाराणसी के लिए सीधी हवाई सेवा को केंद्र की मंजूरी मिल गई है। यह तीनों हवाई सेवाएं कल (छह मार्च) से शुरू हो रही हैं।
विज्ञापन

सीएम धामी ने तीनों हवाई सेवाओं के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार जताया है। पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक सुमित सक्सेना ने बताया कि छह मार्च से देहरादून-वाराणसी वाया पंतनगर हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। इस हवाई मार्ग पर एलायंस एयर अपने एटीआर-72 विमान से सेवाएं प्रदान करेगी। इस हवाई सेवा के लिए कंपनी ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को अपना शेड्यूल सौंप दिया है।
विज्ञापन


यह होगा शेड्यूल
-
प्रस्थान समय आगमन समय
देहरादून 09.50 पंतनगर 10.35
पंतनगर 11.15 वाराणसी 13.00
वाराणसी 13.40 पंतनगर 15.25
पंतनगर 15.50 देहरादून 16.35
देहरादून 09.40 अयोध्या 11.30
अयोध्या 12.15 देहरादून 13.55
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें