काशीपुर/बाजपुर/जसपुर/केलाखेड़ा। क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। शनिवार को काशीपुर निगम परिसर में विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर ऊषा चौधरी ने ध्वजारोहण किया। वहां पर एसएनए आलोक उनियाल आदि थे। साई पब्लिक स्कूल में हुए कार्यक्रम में सीपीयू इंचार्ज पवन भारद्वाज, विजय कुमार और कमल कुमार को सम्मानित किया गया। वहां पर स्कूल प्रबंधक विधायक कैलाश गहतोड़ी, शशांक गहतोड़ी, प्रधानाचार्य केएस नेगी आदि थे। राधेहरि पीजी कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य डॉ. देवराज मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। उधर, जीबी पंत स्कूल में संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव कुमार ने ध्वजारोहण किया। बीईओ आरएस नेगी, कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी, डॉ. शांतनु सारस्वत को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। राइंका बांसखेड़ी में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. बलवंत आर्य, भूपेंद्र नेगी आदि थे। उधर, लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर की ओर से उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष मुदित अग्रवाल, मोहित अग्रवाल आदि थे। एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल में सीएमएस डॉ. पीके सिन्हा आदि थे।
उधर, जसपुर में पुरानी नगरपालिका चौक पर विधायक आदेश चौहान ने ध्वजारोहण किया। सुभाष चौक पर एसडीएम सुंदर सिंह, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, पालिका चेयरमैन मुमताज बेगम ने संयुक्त रुप से ध्वज फहराया है। नगर पालिका, परगना कार्यालय, बार एसोसिएशन कार्यालय, बीएसबी इंटर कॉलेज, पंडित पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज, आरएलएस मेमोरियल डिग्री कॉलेज में ध्वजारोहण किया गया। इधर, बाजपुर में शनिवार को सुबह एसडीएम दफ्तर में एसडीएम एपी वाजपेयी, तहसील में तहसीलदार प्रेम सिंह चौहान, कोतवाली में सीओ दीपशिखा अग्रवाल, ब्लाक दफ्तर में बीडीओ एमसी जोशी, नगर पालिका में अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते, इंटर कालेज में प्रबंधक सुरेंद्र शर्मा, उपखंड शिक्षा दफ्तर में बीईओ हवलदार प्रसाद, एबीईओ प्रेमा बिष्ट, आदर्श कन्या इंटर कालेज में डॉ. नरेंद्र खत्री, सुनील खन्ना, शहीद ऊधमसिंह कांबोज प्रतिमा के समक्ष समाज सेवी हरमिंदर सिंह लाडी ने ध्वजारोहण किया। अधिकारियों ने स्वतंत्रता सेनानी डा. अनूप सिंह और गांव रम्पुरा शाकर में शहीद सोबन सिंह की धर्मपत्नी रामप्यारी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहां राजस्व निरीक्षक धन सिंह, पटवारी विपिन प्रकाश रावत, महीपाल आदि थे। इसके अलावा पीजी कॉलेज, जीजीआईसी, राधा कृष्ण इंटर कालेज, शिशु मंदिर, रिवरडेल इंटरनेशनल स्कूल, मदर इंडिया पब्लिक स्कूल, श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल, लाल बहादुर शास्त्री आदि में कार्यक्रम हुए। केलाखेड़ा नगर पंचायत दफ्तर में अध्यक्ष हामिद अली, थाना परिसर में एसओ प्रभात कुमार, किसान सेवा सहकारी समिति में हरिओम शर्मा ने ध्वजारोहण किया।
काशीपुर नगर निगम में ध्वजारोहण करते विधायक मेयर व अन्य।- फोटो : KASHIPUR