फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तकनीकी कारणों से इंडिगो की सभी फ्लाइट रद्द

Sat, 15 Apr 2023 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकट बुक करा चुके यात्री बैरंग लौटे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंतनगर। दिल्ली-पंतनगर और पंतनगर-जयपुर के बीच हवाई सेवाएं दे रही इंडिगो एयर की तीनों फ्लाइट शुक्रवार को तकनीकी कारणों से निरस्त कर दी गईं। इन फ्लाइट्स में टिकट बुक करा चुके यात्रियों को निराश होना पड़ा और उन्हें अपने गंतव्यों के लिए अन्य माध्यमों से यात्रा करनी पड़ी।
विज्ञापन

पंतनगर एयरपोर्ट निदेशक सुमित सक्सेना ने बताया कि वर्तमान में इंडिगो की दिल्ली-पंतनगर के बीच दो और पंतनगर-जयपुर के बीच एक फ्लाइट रोजाना संचालित हो रही हैं। इंडिगो प्रबंधन ने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए शुक्रवार को इन्हें निरस्त कर दिया जबकि लखनऊ-पंतनगर के बीच सप्ताह में तीन दिन संचालित इंडिगो की फ्लाइट का शुक्रवार को शेड्यूल नहीं था। बताया कि शनिवार से सभी फ्लाइट का संचालन पूर्ववत जारी रहेगा। वर्तमान में गर्मी का सीजन शुरू होने से यात्रियों का रुझान हवाई सेवाओं की ओर तेजी से बढ़ा है। इसके चलते पंतनगर के लिए संचालित सभी फ्लाइट लगभग पैक होकर जा रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें